फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की बाढ़ में नाव पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहिया ढाला के पास सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई। उस पर सवार विद्यार्थी डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाव व उस पर रखी बाइक घाघरा नदी में डूब गई।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बेलहिया ढाला के पास का पुल पिछले साल बह गया। तब से यहां नाव से आवागमन होता है। सोमवार की सुबह सवा आठ बजे अजगरा मगरवी, माधवपुरा, झनझनपुर, झगरहवा, गलसदिया आदि गांवों के बच्चों के साथ ही युवक बृजेश यादव अपनी बाइक लेकर नाव पर सवार हुआ। नाव अभी थोड़ा ही आगे बढ़ी थी कि पलट गई। बच्चे पानी में डूबने लगे। भी बृजेश नदी में गिर गया। किनारे खड़े अंगद यादव, बाढू यादव, रामशरण यादव ने नदी में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला। बृजेश की बाइक व नाव जलधारा में समाहित हो गई। बच्चों को घर पहुंचाया गया। अंगद यादव ने बताया कि निगरानी नहीं होने के कारण नावें ओवरलोड हो जाती हैं। सभी बच्चे अपने अपने घर वापस चले गए। यहां से प्रतिदिन नाव से सैकड़ों बच्चे महुला गढ़वल बांध के दक्षिण पढ़ने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें