आजमगढ़। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के माल गोदाम में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान जीएसटी से संबंधित कागजात की पड़ताल की गई। टीम ने 30 नग ट्रांसपोर्ट का सामान सील कर जब्त कर उसे अपने साथ लेकर चले गए।
मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे के मालगोदाम पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने कागजात की पड़ताल की। जीएसटी से संबंधित गड़बड़ी मिली है, जिसके चलते 30 नग (सामान) जब्त किया गया है।