फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा में यदि कम अंक मिले तो वही अंतिम माने जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिना परीक्षा के ही पास हुए यूपी बोर्ड परीक्षार्थी अंक सुधार के लिए फिर से परीक्षा दे सकेंगे। शिक्षा विभाग ने 18 सितंबर से अक्टूबर छह अक्टूबर तक परीक्षा कराने की तिथि घोषित कर दी है। शर्त यह है कि परीक्षा में मिलने वाला अंक चाहे कम हो या फिर अधिक इसे ही अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी थी। पूर्व के अंकों के आधार पर सभी छात्रों को अंक देते हुए अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। सरकार ने यह व्यवस्था बनाई थी कि यदि कोई भी छात्र दिए गए अंक से असंतुष्ट है तो उसे फिर से परीक्षा देने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा। अब शिक्षा विभाग ने इस संबंध में परीक्षा की तिथि घोषित करते हुए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी कर दी है। अंक सुधारने के लिए परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक होगी। निर्धारित प्रारूप पर परीक्षार्थियों को आवेदन करना होगा, जिसे विद्यालय प्रधानाचार्य के माध्यम से आगे प्रेषित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्राप्त अंक अंतिम होंगे। यदि पूर्व में परीक्षार्थी ने अधिक अंक प्राप्त कर लिया था तो वह मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि साथ एक से अधिक विषयों में अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिन में कराई जाएगी। इस दौरान आवेदन आने के बाद पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में से ही केंद्रों का चयन किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े निर्देश जो पूर्व में जारी किए गए थे उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा है कि इस बारे में छात्रों को जानकारी दे दें, जिससे अंक सुधार के लिए छात्र आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें