फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण को हटा पिकनिक स्पाट के रूप में हो विकसित तो बने बात

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से सटे कोडर अजमतपुर ग्राम सभा स्थित रेशम पोखरा को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सकता है। अगर ऐसा हो जाए तो पोखरे पर होने वाला अतिक्रमण पर जहां रोक लगेगी। वहीं रोजगार के साथ ही लोगों के लिए मनोरंजन के अवसर भी बढ़ जाएंगे। लोगों की मांग को देखते हुए पूर्व में जिले के डीएम रहे शिवाकांत द्विवेदी ने इसे पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। प्रशासन द्वारा योजनाएं भी बनाई गईं लेकिन वह मूर्तरूप नहीं ले सकीं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में जहां पोखरों और कुओं का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है। वहीं रेशम पोखरे को बचाने की कवायद जिला प्रशासन की ओर से शुरू नहीं की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी है। लोगों का कहना है कि पोखरा की भूमि पर अतिक्रमण में तेजी आई है। आसपास के लोग अपने घरों का गंदा पानी भी इसी में बहाते हैं। जबकि शहर से सटा होने के कारण अगर इस पोखरे का सुंदरीकरण करा दिया जाए तो यह एक पिकनिक स्पॉट बन सकता है। आसपास के लोग यहां सुकून के पल बिता सकेंगे। ग्राम सभा के लोगों का कहना है कि नए पोखरों के सृजन पर शासन स्तर से लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगर प्रशासन इस पोखरे के सुंदरीकरण पर थोड़ा सा ध्यान दे दे तो इस ऐतिहासिक पोखरे को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें