फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के 13वें दिन शनिवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया। यह छात्र पंजीकृत छात्र के नाम पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर रानी की सराय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा वर्ग से जुड़े विषयों की परीक्षा थी। शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय क्षेत्र के राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में हाईस्कूल की प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक डा. अनूप कुमार सिंह ने एक परीक्षार्थी पर शक होने पर उसकी जांच की। जांच में परीक्षा दे रहा परीक्षार्थी फर्जी पाया गया। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सूत्रों की माने तो जो अन्य विषयों की परीक्षा हो चुकी हैं, उसे भी पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी ने ही दी थी। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है। फिलहाल जांच चल रही है कि वह किसके कहने पर परीक्षा दे रहा था। किसके कहने पर परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें