फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित

विज्ञापन
शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में श्री दुर्गा पूजा मंडप समिति द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश लक? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपोत्सव पर जनपद के कई स्थानों पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। शहर में विभिन्न मुहल्लों में 56 स्थानों पर श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। धनतेरस से ही इन प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़ते रहे। इसी तरह ग्रामीणांचलों में दीपोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन

देवगांव प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली पर्व पर छोटे बड़े सहित कुल 35 प्रतिमाएं स्थापित की गई। इनकी भव्यता देखने लायक रही, जिसे देख दर्शनार्थी निहाल हो उठे। देवगांव बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास का पंडाल बेहद खूबसूरत व सबसे अलग ढंग का बनाया गया है। वहीं उसके आगे पंचवटी पर आधारित पंडाल का निर्माण केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर किया गया। वहीं राम मंदिर के स्वरूप का देवगांव बाजार में पंडाल लोगों को अपनी ओर मोह रहा है। त्रिमुहानी पर बना पंडाल भी अपने आप में अलग दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें