फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठही में अबतक स्थापित नहीं हो पाई होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कठही गांव में अभी तक होलिका की स्थापना नहीं हो पाई है। यहां होलिका दहन स्थल को लेकर 25 वर्षों से विवाद चलता आ रहा है। हर साल एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बात कर होलिका स्थापित कराते हैं और होलिका दहन कराते हैं। अबकी बार होलिका स्थापित नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

कठही के ब्रह्मदेव चौबे, मुरली, मनोहर, पप्पू का कहना है कि जिस स्थल पर होलिका स्थापित की जाती है वहां गांव के एक वर्ग के व्यक्ति ने सरसों की बुआई की है। हर बार तहसील प्रशासन यह स्थल खाली रखने की चेतावनी देता है। इस बार न तो पुलिस पहुंची और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी। रविवार को गांव के संतोष कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद को मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब तक होलिका की स्थापित न होने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें