राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में जनपद स्तरीय रोल प्ले, पोस्टर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, भावनात्मक व मानसिक स्वास्थ्य, जिम्मेदार नागरिकता, जेंडर समानता, पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य व एचआईवी की रोकथाम और इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।
रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटघर ने प्रथम, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अनजान शहीद ने द्वितीय और बाबा रघुवर दास इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर पेंटिंग में बाबा रघुवर दास इंटर कॉलेज सगड़ी की नाजिया ने प्रथम, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अनजान शहीद की खुशी ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभागी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया की श्रुति विश्वकर्मा प्रथम, बाबा रघुवर दास इंटर कॉलेज की महिमा प्रजापति द्वितीय और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिमा यादव तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, जिला समन्वयक शंभू शंकर और विद्यालय की प्रधानाचार्या रुबी खातून के निर्देशन में हुई। जनपद नोडल रेखा यादव सहित विद्यावती, अमिता मिश्रा, आयशा खातून, प्रीतिमा यादव, पूनम यादव, अनिता पांडे और अनुपम यादव ने सहयोग किया। मंच संचालन शमा शेख ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का योगदान रहा।