फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र से नकदी समेत सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। बाजार स्थित एक जनसेवा केंद्र में रविवार की रात सेंध काट कर घुसे चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर जनसेवा केंद्र संचालक ने अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना के शंभूपुर गांव निवासी प्रवेश गौड़ पुत्र ओमप्रकाश अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित खुद के ही मकान में जनसेवा केंद्र संचालित करता है। रविवार को वह जनसेवा केंद्र बंद कर शंभूपुर स्थित घर चला गया। रात में अज्ञात चोर सेंध काट कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे लगभग दो हजार रुपये के अलावा लगभग 25 हजार का सामान चुरा ले गए। सुबह प्रवेश जनसेवा केंद्र खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें