नाना के इलाज में मासूम नैना घंटों बोतल स्टैंड बनकर दोनों हाथों में ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़ी रही। यह देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कुछ लोगों ने फोटो व वीडियो भी बनान शुरू कर दिया। तब जाकर अस्पताल कर्मी हरकत में आए आनन-फानन बोटल स्टैंड लाकर ग्लूकोज की बोतल उस पर टांग दी।