कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने रविवार को संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे कारण प्रेम प्रपंच का बताया जा रहा है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। तीन माह पूर्व युवक रोजीरोटी के लिए कहीं बाहर चला गया। फोन पर दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। मृतका की मां के अनुसार रविवार को युवती उसी युवक से बात कर रही थी। इसके बाद युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार प्रेमी ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है वहीं मृतका की मां ने प्रेमी के साथ ही उसके दो भाई व मां के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुुलिस मामले की जांच में जुटी है।