फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व सचिव ने नाली निर्माण में किया घोटाला, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड तरवां के मोकलपुर गांव में नाली निर्माण में गोलमाल की शिकायत की जांच में पहली नजर में सत्यता पाई गई है। इस पर डीपीआरओ ने 15 दिन में पूर्व प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है और रिकवरी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रामाश्रय राजभर ने पूर्व ग्राम प्रधान इंदू द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की मांग की थी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में पहली नजर में गड़बड़ी पाई गई। बाद में सात जुलाई को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पल्हना के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि नाली की लंबाई ज्यादा दिखाई गई है। 105 मीटर लंबी नाली बनाई जानी थी लेकिन 47.50 मीटर ही निर्माण कराया गया। इसमें पूर्व प्रधान व सचिव को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें