ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना पर बुधवार की शाम पूर्व सांसद और आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव चकवल मतगणना केंद्र पर लाठी लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार बेईमानी पर उतारू हो गई है। रमाकांत यादव ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह ईवीएम को लेकर शिकायतें आ रही हैं।
ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि जब तक सभी सीटों के सर्टिफिकेट न मिल जाए हम सभी लोग मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि सपा की सरकार बनाने के लिए वह चकवल पहुंचकर सहयोग करें।
उन्होंने आरोप लगाया कि शासन की ओर से अधिकारियों को धीमी काउंटिंग करने का निर्देश मिला है। जिन सीटों पर दो-चार हजार से हार हो रही है उन सीटों पर मतगणना धीमी चले ताकि रात हो जाए, इसलिए सपा कार्यकर्ता दिन-रात की परवाह किए बगैर मतगणना केंद्रों पर जमे रहें।