फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड: माफिया कुंटू के सहयोगी की लाखों की जमीन कुर्क, गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई

Thu, 14 Apr 2022 06:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के चर्चित पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह हत्याकांड में वांछित संग्राम सिंह की जमीन कुर्क कर ली गई।  इस जमीन पर संचालित ईंट-भट्ठा को भी सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
संग्राम सिंह की जमीन कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के चर्चित पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह हत्याकांड के एक और अभियुक्त के लाखों की भूमि को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया। प्रदेश के टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी संग्राम सिंह की जमीन कुर्क की गई। इसके पूर्व दो अन्य अभियुक्तों के घर भी बुधवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी।  

विज्ञापन


सगड़ी विधान सभा सीट से विधायक रहे सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर कस्बा स्थित उनके घर के बाहर ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीपू के बड़े भाई संतोष सिंह उर्फ टीपू सिंह ने कुख्यात व प्रदेश के टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत उसके दर्जन भर सहयोगियों को नामजद किया था।

पत्नी के नाम से कराया था जमीन का बनामा

पूर्व विधायक हत्याकांड में कभी भी फैसला आ सकता है। इसके पूर्व पुलिस व प्रशासनिक अमले ने कुंटू सिंह गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी तेज कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी संग्राम सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई की। अपराध की कमाई से पत्नी के नाम दिलशादपुर में बैनामा ली गई अराजी नंबर 14 रकबा 0.296 हेक्टर को कुर्क कर लिया। इस जमीन पर संचालित ईंट-भट्ठा को भी सीज कर दिया गया है।

तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम के दिलशादपुर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम ने पहले संग्राम सिंह द्वारा पत्नी कंचन सिंह के नाम से बैनामा ली गई जमीन की चौहद्दी नापी फिर बोर्ड लगा कर उक्त भूमि को कुर्क कर लिया। डुगडुगी पिटवा कर उक्त कार्रवाई के बाबत लोगों को जानकारी भी दी गई।

कुंटू गैंग के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी
इसके पूर्व कुंटू गैंग के खिलाफ बुधवार को भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। गैंग के सदस्य मो. रिजवान और विजय यादव उर्फ सचिन के घर को कुर्क किया गया था। इन दोनों के घरों से पुलिस सामान के साथ ही खिड़की-दरवाजा आदि भी उखाड़ ले गई। वहीं लगातार दूसरे दिन भी कुंटू गैंग के लोगों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

अभी इस गैंग के अन्य लोगों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता है। तहसीलदार  अभिषेक सिंह ने कहा कि गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर कुंटू सिंह के सहयोगी व संग्राम सिंह की पत्नी के नाम बैनामा ली गई जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें