आजमगढ़। दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ ने बुधवार को प्रभागीय निदेशक को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने दैनिक कर्मचारियों का बकाया वेतन, विनियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन कराए जाने सहित विभिन्न मांगे की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ ने वन प्रभाग के दैनिक कर्मचारियों का वेतन 5200 रुपये दिया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते 3200 रुपये माहवार देने की साजिश रची जा रही है। कर्मचारियों ने मामले की जांच कराकर पूरा वेतन दिलवाने की मांग की है। कहा कि दैनिक कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर बनाए जाने, माहवार वेतन दिए जाने, परिचय पत्र दिए जाने, बीमा कराए जाने व हेक्टेयर प्रभा से वेतन न दिए जाने सहित अन्य मांगे की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि 10 अगस्त 2021 तक सभी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो दैनकि कर्मचारी धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। महामंत्री लालबिहारी व अध्यक्ष रामजतन यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।