निजामाबाद थाना पुलिस ने चोरी के साढ़े पांच टन सरिया को बरामद करने के साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। पकड़े गए चोर निजामाबाद थाना क्षेत्र के खतीरपुर गांव के निवासी है। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
एसपी अनुराग आर्य के अनुसार झारखंड प्रांत के जमेशपुर जिले के मांगो थाना क्षेत्र के सुंदरवन 2 लाइन नंबर तुलसी 147 निवासी हसनात खान पुत्र इसहाक खान ने सोमवार को निजामाबाद थाने में झारखंड से चले सरिया के चोरी होने की तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि टेलर चालक राम नारायण सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी खतीरपुर थाना निजामाबाद झारखंड से साढ़े पांच कुंतल सरिया लाद कर चला था, जिसे संबंधित स्थान पर न ले जाकर अपने घर ले कर चला गया और चोरी से बेच दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने राम नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राम नारायण ने बताया कि झारखंड से सरिया लाद कर वह ग्रेटर नोएडा के लिए चला था। अपने जिले के आसपास आया तो सोचा घर होता चलू। इस पर मैने राजू जायसवाल के निर्माणाधीन मकान के सामने खतीरपुर में लोड टेलर खडछ़ा कर दिया। मुझे पैसे की आवश्यकता थी, जिस पर मैने पूरी सरिया राजू को दो लाख में बेच दिया। ट्रक को राजू के निर्माणाधीन मकान में तिरपाल से छूपा कर खड़ा करा दिया। इस पर पुलिस टीम राजू जायसवाल के निर्माणाधीन मकान पर पहुंची और राजन प्रकाश उर्फ राजू जायसवाल को भी चोरी की सरिया खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
मुबारकपुर थाना पुलिस ने 14 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामियां पशु तस्कार को सोमवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सोमवार की रात सूचना मिली कि 25 हजार का ईनामियां पशुतस्कर इस्लामपुरा मुहल्ले में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मुहल्ला पूरारानी थाना मुबारकपुर बताया। पुलिस के अनुसार वह 14 माह से फरार चल रहा था। उस पर एसपी ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोइनाबाद गांव में मंगलवार को दिन में प्राइवेट लाइनमैन 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्व. मुखनाथ निवासी इब्राहिमपुर लाइन ठीक करने बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीररुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल प्राइेवट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ट्रक से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार
पवई। स्थानीय थाना अंतर्गत माधवपुर गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। इस हादसे में कार तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार में सवार हरिश्चंद्र यादव व उनका पुत्र संतोष यादव बाल-बाल बच गए। दोनों बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हालीपुर गांव के निवासी थे। घटना के समय हरिश्चंद्र लखनऊ बेटी के घर से वापस लौट रहे थे। कार में हरश्चिंद्र के दामाद आशीष यादव भी सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। सभी को मामूली चोट आई है।
- मनोज गोंड