फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच गुमटियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार की 5 गुमटियां और चाय पान की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सब कुछ जलने के बाद पहुंची अग्निशमन की टीम राख बुझाने में लगी रही। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अंबारी के दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन रोड तिराहे पर ओमप्रकाश यादव निवासी फदगुदिया की मंडई में चाय दुकान है। इसमें दोपहर 1 बजे आग लग गई। उस समय दुकान बंद थी। आग लगने से दुकान में गैस सिलिंडर फट गया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर किया। पीड़ित के अनुसार लगभग 70 हजार का नुकसान हुआ है। बगल में सत्यप्रकाश यादव पुत्र रामदवर पान की गुमटी में दुकान थी। इनका लगभग 10 हजार का नुकसान हुआ है।

उधर, बगल में ही अनिल सोनकर पुत्र गणेश सोनकर निवासी अंबारी का ताड़ी का ठेका है। पीड़ित ने बताया कि 4 लेबर के वेतन का पैसा गल्ले में रखा हुआ था। हौंडा यूनिकॉर्न और स्प्लेंडर दो बाइक, दो कूलर एक फैन, 6 चौकी, 5 कुर्सी, कपड़ा, बिस्तर के साथ ही लगभग 300 लीटर ताड़ी जल गई। लगभग दो लाख नकदी के साथ ही कुल चार लाख के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मी शंकर निवासी कासिमपुर भी गुमटी में मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान थी। दो छोटी गाड़ी और कागजात सहित सभी सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार हजारों का नुकसान हुआ है। मो. राशिद निवासी सरैया कला की गुमटी में हेयर कटिंग सैलून की दुकान थी। पीड़ित के अनुसार 17 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर लगभग 2:30 बजे बूढ़नपुर से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। लोगों का कहना है कि फूलपुर तहसील में अग्निशमन केंद्र न होने से आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण करना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें