फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता पर बेटी का यौन शोषण करने का आरोप, मां की भी मिलीभगत, ट्रस्ट ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

Wed, 22 Sep 2021 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आरोप है पीड़िता कई बार गर्भवती भी हो चुकी है, जिसका मां ने गर्भपात कराया है। ट्रस्ट ने डीएम को पत्र सौंपकर दोनों पति-पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पिता द्वारा बेटी का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता अपनी बेटी का कई सालों से यौन शोषण करता आ रहा है। इसमें किशोरी की मां भी सहभागी है। आरोप है पीड़िता कई बार गर्भवती भी हो चुकी है, जिसका मां ने गर्भपात कराया है। एक ट्रस्ट के लोगों ने प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


अनिका एजुकेशनल हेल्थ एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि किशोरी का पिता कई सालों से उसका यौन शोषण कर रहा है। ट्रस्ट ने सीओ सदर को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने लड़की से बात की। जिसमें उसने खुद के साथ हुए प्रकरण की पूरी जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें- आजमगढ़: छह दिन बाद भी बारिश के पानी से इलाके जलमग्न, कीचड़ से फैल रही बदबू, बिजली आपूर्ति भी बहाल नहीं
विज्ञापन


पुलिस पर लीपापोती का लगाया आरोप
पीड़िता के बयान का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। सीओ ने एसओ जहानागंज को कार्रवाई का भी निर्देश दिया। आरोप है कि इसके बाद जहानागंज थाना पुलिस पूरे प्रकरण में लीपापोती की कवायद में जुट गई। पुलिस ने न तो लड़की का मेडिकल कराया और न ही बाल कल्याण समिति से ही संपर्क किया।

विज्ञापन

ट्रस्ट ने 19 सितंबर को प्रकरण की जानकारी महिला कल्याण समिति व जिला संरक्षण अधिकारी दी। इसके बाद महिला कल्याण समिति के लोगों ने पिड़िता को थाने लाकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। वर्तमान में किशोरी बलिया के बाल संरक्षण गृह में है।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात: लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने हमलावर को पीट-पीट कर मार डाला

आरोप है कि इस करतूत में शामिल पीड़िता की मां भी शामिल है। जिसने दो बार अपनी बेटी का गर्भपात कराया। दोनों आरोपी घर पर ही है। राकेश कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी से इस प्रकरण की पूरी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व लड़की को पूर्ण संरक्षण दिए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें