फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली अंतर्गत बवालीमोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर शनिवार की देर शाम बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 54 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र बेचन यादव शनिवार की सुबह अपने पुत्र अरविंद यादव के साथ बाइक से बेलइसा किसी काम से गए थे। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे पिता-पुत्र बाइक से बवालीमोड़-करतालपुर बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीररुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल पुत्र अरविंद को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें