फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने आवंटित पट्टे की भूमि को लेकर डीएम को दिया पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा गंभीरवन के गरीब, भूमिहीन किसानों ने आवंटित कृषि भूमि के पट्टे की भूमि को कंप्यूटरीकृत खतौनी में चढ़ाए जाने को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देकर कंप्यूटरीकृत कराए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हम लोगों को शासन की मंशा के अनुसार पट्टा स्वीकृति वर्ष वर्ष 1970,1976 व 2003 में कृषि भूमि के लिए आवंटित हुई। बताया कि तहसील के 1360 फसली के मालिकान रजिस्टर में दर्ज करके समस्त आदेश खतौनी के 1869 खाते पर इंगित किया गया था, किंतु गांव लंबे समय तक चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत होने के कारण समस्त अभिलेख जीर्णशीर्ण हो गए है। वर्तमान खतौनी में भू माफियाओं के कारण नहीं चढ़ाया गया है। जब कि हम सभी के पास साक्ष्य के रुप में अभिलेखों की नकल मौजूद है। किसानो ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए कंप्यूटरीकृत कराए जाने का अनुरोध किया। इस मौके पर आशुतोष सिंह, रमेश कुमार, धु्रव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
छात्रवृत्ति को लेकर डीएम को सौंपा मांग पत्र
आरएसएस प्रशिक्षण महाविद्यालय गाउखोर रानी की सराय के छात्रों ने छात्रवृत्ति खाते में न भेजे जाने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर खाते में छात्रवृत्ति भेजे जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि इस विद्यालय के दस प्रतिशत से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक उनके खातों में नहीं पहुंची है। जिसके कारण उनकी शिक्षा पर असर पड़ रहा है। छात्रवृत्ति न मिलने के कारण हम छात्रों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने जिलाधिकारी से छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति भेजवाए जाने का अनुरोध किया। इस मौके पर प्रतिभा मौर्य, सुनैना मौर्य, मनीषा, अंजली यादव, शुभम यादव, पूजा मौर्या, पूजा यादव सहित अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें