फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फैक्ट्री में धमाके से दहल गया इलाका, लगी भीषण आग, एक घायल; पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Wed, 03 Jul 2024 03:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई मौके की ओर भागने लगे। तब तक आग भी लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही हालात पर काबू पाया। तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
मौके पर पानी डालकर आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित सम्राट इंडस्ट्रीज आलमारी की फैक्ट्री में बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री मालिक संजय गुप्ता (32) घायल हो गए। 

विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बिंद्रा बाजार में नहर के पास सम्राट इंडस्ट्रीज आलमारी की फैक्ट्री है। जिसमें काफी संख्या में लोग काम करते हैं। 

बुधवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। यह संयोग ही था कि फैक्ट्री में संचालक के अलावा और कोई नहीं था। इस घटना में फैक्ट्री संचालक संजय गुप्ता घायल हो गए। वहीं धमाके की आवाज इतनी तेज थी अगल-बगल के लोग भी सहम गए। सब लोग घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन




कारण का जब पता लगा तो सब लोग आग बुझाने में जुट गए। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। 
विज्ञापन


जिला अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि अब यह जांच का विषय है कि धमाका कैसे हुआ। जांच करने पर ही इसके कारण को स्पष्ट किया जा सकता है। बिंद्रा बाजार में कई फैक्ट्रियां चल रही हैं अब किसके पास क्या स्थिति है। इसके लिए टीम गठित करके जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें