फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ करिया घायल, तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद; दर्ज हैं कई मामले

Sun, 04 Aug 2024 06:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: वांछित बदमाश शाहिद की तलाश काफी दिनों से चल रही थी। देवगांव पुलिस को रविवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली थी। रोकने पर बदमाश भागने लगा। इसी दौरान हुए मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
घायल बदमाश को उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली पुलिस और गोवध के मुकदमे में वांछित आरोपी के बीच रविवार की भोर में मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की। घायल बदमाश शाहिद उर्फ करिया गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर भीटिया गांव का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

देवगांव कोतवाली पुलिस व प्रभारी स्वाट टीम को सूचना मिली कि गोवध के मुकदमे में वांछित आरोपी बाइक से गोसाई की बाजार से देवगांव की तरफ आ रहा है। पुलिस सक्रिय हुई बताए हुए स्थान पर जा धमकी।
विज्ञापन




बदमाश ने पुलिस बल से घिरता देखकर राधेमोहन स्कूल के सामने हड़बड़ाहट में फिसलकर गिर गया, इसके बाद भागने लगा। बदमाश पीछे मुड़कर पुलिस वालों पर फायर करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो आरोपी को दाहिने दाहिने पैर में गोली लगी।

हिरासत में लेकर उपचार के लिए टीकरगाढ़ 100 शैय्या अस्पताल लालगंज भेजा गया। पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद किया।

विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु का वध कर खाल उतार रहे थे आरोपी
देवगांव कोतवाली पुलिस 16 जुलाई की रात गश्त कर रही थी। तभी जरिए मुखबीर सूचना मिली कि कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज व बेशो नदी पुल के बीच सड़क के किनारे कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध करके खाल उतार रहे थे। पुलिस वालों को देखकर भाग गए।

मौके पर एक चार पहिया वाहन भी खड़ी थी। सड़क के पटरी के नीचे एक प्रतिबंधित पशु का खाल छिली हुई दशा में व करीब 1.5 क्विंटल मांस पड़ा है। 

पुलिस की विवेचना में अभियुक्त संजय सरोज निवासी जयगहा थाना बिलरियागंज, खुर्शीद व दिलचैन निवासी छाऊ थाना गंभीरपुर, अबुलकैश उर्फ कैश मोहम्मद उर्फ इरशाद निवासी मोहम्मदपुर भीटीयां थाना गंभीरपुर, शाहिद उर्फ करिया निवासी मुहम्मदपुर भीटियां थाना गंभीरपुर का नाम प्रकाश में आया। 

पूर्व में अभियुक्त संजय व अबुकैश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त खुर्शीद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। अभियुक्त शाहिद उर्फ करिया व दिलचैन फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें