फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नियमित मानदेय की मांग किया

विज्ञापन
मानदेय को लेकर हरैया ब्लाक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट/सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र हरैया के वैक्सीनेटर सहायकों ने नियमित मानदेय देने की मांग को लेकर रविवार को हरैया ब्लाक पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि वेतन नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम लोग दो साल से कोरोना काल में भी जानवरों को टैग और वैक्सीनेशन का कार्य किए। खाते में मानदेय के नाम पर 200 से 400 रुपये ही आते हैं। जिससे हम लोगों के परिवार का गुजारा नहीं हो पाता है। हम काफी आहत हैं। कहा कि हमारा वेतन एक निश्चित मानक पर निश्चित किया जाए और हमें नियमित मानदेय दिया जाए। मुकेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्ष पहले पशुपालन विभाग में पशुओं के टीकाकरण करने के लिए कर्मियों को संविदा पर नियुक्त किया था। हम संविदा कर्मी घर-घर जाकर खुरपका, मुंहपका, और गला घोटू का टीकाकरण और टैगिंग करने का काम करते हैं। लेकिन समय से कभी हमारा मानदेय नहीं दिया जाता। जिससे हम लोगों के परिवार के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में राजू सिंह, अरविंद यादव, मोहम्मद नदीम, हरेंद्र सिंह, मंटू लाल यादव, अर्जुन पांडेय, दीपक कुमार, अखिलेश, सुनील, प्रदीप आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें