जिलाधिकारी कार्यालय के पास जर्जर विद्युत पोल।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर क्षेत्र में बिजली के की खंभे नीचे से गल चुके हैं और तारों के सहारे टिके हुए हैं। इनसे हादसे का डर बना हुआ है लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे हुए हैं। डीएम कार्यालय के पिछले गेट के पास एक खंभा तो लटक गया है। बंदर इन खंभों और तारों पर झूलते रहते हैं।
जिला पंचायत कार्यालय के बाहर एक चाय-पान की दुकान के सामने हाईटेंशन की आपूर्ति के लिए लगाए गए खंभे को दूर से ही देखकर लोग भयभीत हो जा रहे है।इस खंभे से सटे आस-पास के दुकानदार और ग्राहक हर रोज इसके गिरने की कयास लगा रहे है। यह खंभा इतना जजर्र है कि एक तरफ से दूसरे तरफ का नजर साफ दिखने लगेगा। यह खंभा तारों को नहीं बल्कि तार ने इसे सहारा दे रहे है। इसी तरह शहर के आराजीबाग, पुरानी कोतवाली सहित 20-22 खंभे जर्जर हाल में नजर आ रहे है। इस बाबत जब जनता का पक्ष लिया गया तो दो टूक कहा कि बिजली महंगी होती जा रही है लेकिन सुविधाएं तो वहीं दूर खतरों को दावत दिया जा रहा है।
जर्जर खंभों का मामला संज्ञान में है इसको लेकर पूर्व में सर्वे कार्य किया जा चुका है, जिसमे 18-19 खंभों का चिन्हित किया गया है इस्टीमेट तैयार है, शीध्र ही ठीक कराया जाएगा। अरविंद सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत