फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीसी की गाड़ी से टकराया ई-रिक्शा, घंटों चला ड्रामा; महिलाओं का विरोध देख लौटे पुलिसकर्मी

Sat, 04 May 2024 03:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में डीसी की गाड़ी से ई-रिक्शा टकराने के बाद सड़क पर घंटों बवाल होता रहा। डीसी की गाड़ी के ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने ई-रिक्शा चालक पर रौब झाड़ा तो उस पर सवार महिलाओं ने ड्राइवर का साथ देते हुए विरोध जताया। 
विज्ञापन
डीसी की गाड़ी से ई-रिक्शा टकराने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ नगर कोतवाली से महज सौ से 150 मीटर की दूरी पर शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब डीसी की गाड़ी और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस टक्कर में डीसी का वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। उधर ई-रिक्शा में सवार महिला सवारियों की जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद सादे वर्दी में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ई-रिक्शा को कोतवाली ले जाना चाहा तो लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी वहां से वापस लौट गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने ई-रिक्शा का चालान काट दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शनिवार की दोपहर नगर पालिका के पास ई-रिक्शा जो महिलाओं को बिठाकर जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा की डीसी की गाड़ी से टक्कर हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। डीसी की गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति गाड़ी साइड में लगाकर बाहर निकला और दूसरी साइड में लगे ई-रिक्शा सवार पर रौब झाड़ने लगा। इस पर ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं और युवतियां विरोध करने लगीं, लेकिन जनाब कहां मानने वाले, उन्होंने किसी को फोन कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में सादे वर्दी में कुछ लोग पहुंचे और ई-रिक्शा को कोतवाली ले जाने की बात करने लगे। ड्राइवर उनके हाथ पैर जोड़ता रहा, साहब मेरी कोई गलती नहीं है, मैं सही रास्ते से ही आ रहा था, इनकी ही गाड़ी तेज गति में थी। चालक की गुहार का असर सादे वर्दी में आए लोगों पर नहीं हुआ। साहब का फोन आया तो गलती ई-रिक्शा वाले की ही होगी। वे जबरदस्ती ई-रिक्शा वाले को कोतवाली ले जाने की बात करने लगे। 

इस पर मौजूद लोग भड़क उठे। लोगों ने सादे वर्दी में आए लोगों का विरोध करने लगे। जिसके बाद सादे वर्दी में आए एक जनाब ने ई-रिक्शा का चालान काट दिया और वहां से रवाना हो गए। मजे की बात तो यह है कि शहर कोतवाली से महज सौ से 150 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना के दौरान शहर कोतवाली पुलिस को इसकी खबर तक नहीं हुई। जब सारा बवाल समाप्त हो गया, उसके 20 मिनट बाद शहर कोतवाल पहुंचे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि डीसी का वाहन तेज गति से आ रहा था, दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। डीसी की गाड़ी आगे से ड्राइवर की साइड में क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं ई-रिक्शा में कुल पांच महिला सवारियां थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें