फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में पानी घुसने से खराब हुए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति है। एआरटीओ दफ्तर में पानी घुसने से कक्ष में रखी फाइलें भीगकर खराब हो गईं हैं। अब एक मात्र डिजिटल अभिलेख ही सहारा बचा है। अगर मूल दस्तावेज के जरूरत पड़े तो विभाग नहीं दिखा पाएगा जिससे आने वाले दिनों में समस्या हो सकती हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में एक के ऊपर एक फाइलें रखी गई हैं। कुछ फाइलें तो कबाड़ की स्थिति में पहुंच गई हैं। ऐसे में जब कोई जरूरत पड़ती है तो फाइलों का बंडल खंगालना पड़ता है, जिससे काफी समस्याएं भी आती है। अब तो और समस्याएं आने लगी हैं। कारण कि बारिश के कारण कार्यालय में पानी भर गया था जिससे सभी दस्तावेज भीगकर खराब हो गए। आरआई पवन सोनकर ने बताया कि बाढ़ के पानी से पूरा कार्यालय में पानी भर गया है। जिससे कार्यालय में रखी फाइलें भीगकर खराब हो गई है। हालांकि सभी कागजात ऑनलाइन मिल जाएंगे लेकिन मिलान के लिए कभी मूल दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी तो समस्याएं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें