फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय जाने के लिए रास्ता निर्माण की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। तहबरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शिवराजपुर में दो सरकारी विद्यालय हैं। एक प्राथमिक विद्यालय एवं दूसरा कुछ दूर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। दोनों विद्यालयों तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। बच्चे और शिक्षक किसी तरह पगडंडियों से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। बार-बार मांग के बाद भी मांग पूरी न होने पर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रास्ता नहीं बना तो 2022 के चुनाव में वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे संतोष, धर्मदेव, रामरूप, सुनीता, राजवती, रीता, हेमंत, रणजीत, धर्मेंद्र, सुभाष, टिंकू आदि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर का निर्माण सन 1964 में तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर का निर्माण सन 2005 में हुआ, लेकिन आज तक विद्यालय जाने के लिए रास्ता नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से अध्यापक व छात्र विद्यालय पहुंचते हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक राजेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय में आने-जाने को लेकर रास्ते की ही सबसे बड़ी समस्या है। ग्राम प्रधान शकील अहमद ने कहा कि विद्यालय के अगल-बगल के खेत स्वामियों से बात कर रास्ते का मामला हल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें