फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, 70 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। क्षेत्र के सम्मोपुर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने ट्रक चालक पर चाकू से हमला कर दिया। उसे घायल कर उसके पास से 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रानी की सराय थाने की पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना के सम्मोपुर खालसा गांव निवासी संतोष कुमार राय पुत्र दल्लू राय ट्रक चालक है। वह शुक्रवार की भोर बलिया से माल उतारकर मऊ होते हुए अपने घर आ रहा था। वह अपने गांव सम्मोपुर खालसा के पास हाईवे पुल के नीचे पहुंचा ही था कि वहां मौजूद करीब चार की संख्या में खड़े लोगों ने ट्रक को रोकने के लिए इशारा किया। जैसे ही ट्रक की रफ्तार धीमी हुई तो वह ट्रक पर चढ़कर चालक को मारने पीटने लगे। चालक जबतक कुछ समझ पाता तब तक उसपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उसके पास मौजूद 70 हजार रुपये छीन लिए। वह ट्रक चालू कर भागने लगा तो बदमाशों ने ईंट-पत्थर चलाए। इससे ट्रक को क्षति पहुंची है। संतोष ने घर पहुंचकर परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। परिवार के लोगों ने उसे आनन-फानन सदर अस्पताल में भर्ती कराए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। रानी की सराय थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें