फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
दीदारगंज थाना के करूई में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने लगाई फांसी, रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी एक युवक का शव मंगलवार की भोर में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

करूई गांव निवासी 37 वर्षीय अरुण दुबे पुत्र स्व. हौसला प्रसाद रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहता था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। सोमवार वह अपनी ससुराल गया था और शाम में लौटा कर वापस आ गया। रात आठ बजे के लगभग वह घर से निकला फिर लौट कर नहीं आया। काफी देर होने पर परिजनों ने रात में उसकी अपने स्तर से तलाश भी किया। मंगलवार की सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए तो बरगद के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से अरुण का शव लटकते हुए देखा। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र हैं। पत्नी वर्तमान में मायके रह रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि ससुराल से लौटने के बाद से वह कुछ परेशान लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें