फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उपटापार बांसगांव निवासी एक युवक का शव शनिवार की देर रात गांव स्थित आम के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उपटापार बांसगांव ग्राम निवासी संजय सोनी 30 पिकअप चालक था। इन दिनों वह आर्थिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था। शनिवार की शाम वह घर मौजूद था। इसके बाद घर से निकला तो घर वापस नहीं लौटा। रात लगभग 10 बजे गांव के लोगों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। जानकारी होते ही परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर अतराैलिया थाना पुलिस भी पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार संजय खुद की पिकअप चलाता था और वर्तमान में कुछ तनाव में था। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता तथा तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें