फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे युवक की हत्या कर फेंका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहरौड़ा गांव स्थित मंगई नदी किनारे सोमवार की सुबह एक युवक की हत्या कर फेंका हुआ शव मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाला युवक गंभीरपुर थाना के खराटी गांव का निवासी था। एक जनवरी से लापता था।
विज्ञापन

खारटी गांव निवासी चंद्रशेखर (40) शनिवार को घर से किसी काम के लिए जाने की बात कह कर निकाला था। लेकिन वह तब से घर नहीं लौटा। रविवार को पूरे दिन परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। सोमवार की सुबह कोहरौड़ा गांव से गुजरी मंगई नदी की तरफ शौच के लिए गए ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा की चहारदीवारी के पास एक शव पड़ा देखा। चेहरे पर धारदार हथियार से हमला के निशान दिखे। ग्रामीणाें की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मरने वाले की पहचान चंद्रशेखर के रूप में की गई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वह तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें