Azamgarh News: घायल बदमाश की पहचान अहरौला थाने के हिस्ट्रीशीटर व डी-34 गैंग के सक्रिय सदस्य दिलशाद, निवासी खुरासो चकशाह काफी थाना कोतवाली फूलपुर के रुप में की गई। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद से यह फरार चल रहा था।
आजमगढ़ पुलिस ने बीती देर रात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी व 50 हजार के इनामी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया अपराधी डी-34 गैंग का सदस्य व अहरौला थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्राइमरी पाठशाल कौड़िया के पास एक शातिर अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम उस स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मौजूद युवक एक झाड़ी में छिप गया। पुलिस ने चारों तरफ से उसकी घेराबंदी कर लिया। जिस पर अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग किया तो गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आईजी अखिलेश कुमार ने कुछ दिनों पूर्व ही इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके पास पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल अपराधी पर दर्जनभर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।