फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन के रोड शो में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फूलपुर/पवई विधानसभा के सुमहाडीह बाजार में रोड-शो करते रवि किशन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को फूलपुर-पवई के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने यूपी में का बा के जवाब में यूपी में सब बा का नारा लगाया। रोड शो में रवि किशन को देखने और सुनने के लिए भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन

सांसद रवि किशन रोड शो में उनके साथ उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता भी शामिल रहे। इस दौरान रविकिशन ने कहा कि भाजपा के लोग पुष्प वर्षा करके लोगों का स्वागत करते हैं। योगी महाराज ने कावड़ियों और कुंभ स्नानार्थियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया था। वहीं सपा सरकार में कावड़ियों के ऊपर लाठी बरसाई जाती थी । आज की यह भीड़ और लोगों के उत्साह देखकर लग रहा है कि भाजपा को अपार सफलता मिलेगी। रोड शो के दौरान बीच बीच में गांव की महिलाएं सड़क के किनारे ख़ड़ी होकर रविकिशन का अभिवादन कर रही थीं। लोग रविकिशन से हाथ मिलाने के लिए बेताब रहे। रविकिशन सुम्हाडीह से गुमकोठी मोड़ तक सात किमी तक करीब एक घंटे का रोड शो किया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ की वजह से जाम लगने से विलंब होने के कारण रवि किशन गुमकोठी मोड़ पर रोड शो छोड़कर दूसरे कार्यक्रम में चले गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय, जिला महामंत्री जेपी जायसवाल, हनुमान सिंह, आशु जायसवाल, राहुल अग्रहरि, धीरज जायसवाल, राम मनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें