फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में हुए हादसे में जिले के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के खाजेपुर नैपुरा गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की सुबह सुल्तानपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खाजेपुर नैपुरागांव निवासी राहुल यादव ट्रक चालक था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। उसके किसी सहयोगी ने फूलपुर में खड़ी एक डीसीएम को सुल्तानपुर पहुंचाने की बात कही। इसके बाद वह फूलपुर से डीसीएम को लेकर सुल्तानपुर पहुंचाने के लिए निकल पड़ा। बृहस्पतिवार की भोर में वह सुल्तानपुर चौक पर पहुंचा था कि एक दूसरे वाहन से हुई टक्कर में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और एक पुत्री का पिता था। परिजन शव लेने के लिए सुल्तानपुर पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें