फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला से लूटपाट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, असलहा-कारतूस बरामद

Fri, 12 Apr 2024 05:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाये पैर में गोली जा लगी। पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश बाइक पीछे मुड़कर महेशपुर रोड की तरफ भागने का प्रयास किया। अचानक बाइक फिसल कर बंद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के महराजगंज थाने की पुलिस से बृहस्पतिवार की रात महिला से चेन व लॉकेट की लूट करने वाले बदमाश से मुठभेड़ हो गई। अपने को पुलिस के बीच घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक अवैध असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी वंदना यादव पुत्री रामदरश ने 15 मार्च को महराजगंज थाने में आकर लिखित तहरीर दी।

आरोप था कि ग्राम मुडिलपुर के तरफ जाने वाले मार्ग पर वह अपने देवर राम आशीष के साथ बाइक से अपने गांव शिवपुर जा रही थीं। तभी एक बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी चेन व लॉकेट छिनकर भागने लगे। देवर राम आशीष के द्वारा रोकने पर उनसे मारपीट करके बाइक की चाभी छिनकर फेंक दिया। इसके बाद चेन और लॉकेट लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। 
विज्ञापन


मोबाइल आनलाइन ई-चालान एप्लीकेशन के माध्यम से अभियुक्त मोहम्मद अजीम निवासी शास्त्रीनगर (कस्बा महराजगंज) थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया। महराजगंज थाने की पुलिस गुरुवार की रात करीब 12 बजे मोहम्मद अजीम की तलाश में जुटी थी। तभी जरिए मुखबीर सूचना मिली कि महिला से चेन व लॉकेट छिनने वाला लूटेरा मोहम्मद अजीम अपनी बाइक से कटानी बाजार की ओर से महराजगंज कस्बे की तरफ आ रहा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश बाइक पीछे मुड़कर महेशपुर रोड की तरफ भागने का प्रयास किया। अचानक बाइक फिसल कर बंद हो गई। बदमाश अपने को पुलिस पार्टी से घिरा देखर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया। 

वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाये पैर में गोली जा लगी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 15 मार्च को वह और उसका साथी करीब तीन बजे मुडीलपुर के पास से एक महिला का एक चेन व लॉकेट छीन कर भागे थे। लूट के चेन व लॉकेट बेचने के बाद उसे 5000 रुपया हिस्सा मिला था, जिसमें 4300 रुपये उसने खर्च कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें