फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के गबन में फंसे प्रधान-सेक्रेटरी

Sun, 08 Oct 2017 12:19 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
money
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड के भुजही गांव में शिकायत के आधार पर हुई जांच में 309484 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वसूली का निर्देेश दिया है।  
विज्ञापन


जहानागंज विकास खंड के भुजही गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र स्व. मंगला सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर नवंबर 2015 से 21 जुलाई तक गांव में राज्य वित्त् और 14वां वित्त आयोग के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने जब आरोपों की जांच की तो जांच में दो नाली और सोख्ता निर्माण में गड़बड़ी पाई। जांच में उन्होंने पाया कि इन कार्यों में 309484 रुपये की गड़बड़ी हुई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान जगवंती देवी और तत्कालीन ग्राम पंचायत नरेंद्र नाथ दुबे से वसूली किए जाने की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी को द दोनों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराते हुए वसूली करने का निर्देश दिया ह।

जहानागंज विकास खंड के भुजही गांव में शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। जांच में गबन का मामला सामने आने पर प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ रिकवरी और रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।  अभिषेक सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें