मोलनापुर भवानी पट्टी बाजार में बुधवार रात साढ़े आठ बजे एक शराब की दूकान से रुपये लूटने आए बदमाश असफल रहने पर सेल्समैन को गोली मार दिए। गोली सेल्समैन के कमर में लगी। गंभीर हालत में उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। दूकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
कप्तानगंज बाजार निवासी राजेश यादव की मोलनापुर भवानी पट्टी बाजार में देशी शराब की दूकान है। उसकी दूकान पर कप्तानगंज थाने के लछेहरा का गांव का राजेश यादव (45) नाम की ही सेल्समैन है। दूकान मालिक ने बताया कि वह हर दिन शाम को दूकान का सारा रुपया लेकर घर चला आता है।
बुधवार शाम करीब सात बजे वह दिन भर की सारी कमाई लेकर घर चले आया। सेल्समैन राजेश यादव दूकान पर मौजूद था। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार तीन लोग मुंह बांधे दूकान में शराब खरीदने के बहाने घूस गए और कैस बॉक्स की तरफ लपके।
सेल्समैन ने इसका विरोध किया तो बदमाश उससे उलझ गए। जिस वक्त घटना हुई, वहां कई लोग बैठकर शराब पी रहे थे। बदमाशों की गतिविधि देख सभी फरार हो गए। उधर, बदमाशों जब रुपया नहीं मिला तो राजेश को गोली मार दिए।
कमर में दाहिने तरफ गोली लगने से वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराई लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
गुरुवार को भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कप्तानगंज एसओ अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि दूकानदार की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।