फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

Tue, 24 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छिही गांव में मंगलवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका का शव पंखे से लटकता मिला। शादीशुदा युवती रिश्ते में युवक की मौसी लगती थी। दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को पंखे से उतरवाया।
विज्ञापन


छिही गांव निवासी जोखू मौर्या की बड़ी बेटी शारदा की शादी सिधारी थाने के समेदा मठिया गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्या से हुई है। उसकी छोटी बहन इंद्रावती (20) बड़ी बहन की ससुराल में अक्सर आती जाती थी। इसी दौरान शारदा के जेठ बहादुर मौर्या के बेटे इंद्रेश मौर्या (24) से उसका मेल जोल बढ़ गया।

बीते जून माह में इंद्रावती की शादी मऊ जिले में हो गई। कुछ दिन बाद ही इंद्रेश कमाने के लिए मुंबई चला गया। बताया जाता है कि वहां जाने के बाद भी दोनों में मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी। इसी बीच इंद्रावती के गवना तय होने की जानकारी होते ही इंद्रेश चार दिन पूर्व मुंबई से घर लौट आया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम को वह इंद्रावती के घर छिही पहुंच गया। वहां उसकी खासी आवभगत की गई। रात में इंद्रावती के माता-पिता बाहर सोने चले गए। इंद्रावती अपने कमरे में सोई हुई थी। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो इंद्रेश बिस्तर पर नहीं था। बाद में पता चला कि इंद्रावती का कमरा भी अंदर से बंद है।

 काफी आवाज देने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों के शव एक ही साड़ी के फंदे में पंखे के सहारे लटक रहे थे। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बाद में बिलरियागंज पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़वाकर दोनों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। एएसपी ग्रामीण अशोक वर्मा ने कहा कि मामला आत्महत्या का ही है। जांच में पता चला है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें