फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव कर भाग निकले पशु तस्कर

Wed, 22 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
 निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में बुधवार की भोर में पिकअप सवार चार पशु तस्करों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति को निशाना कर फायर किया लेकिन गोली लगी नहीं। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना के करीब छह घंटे बाद एसओ पहुंचे। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बुधवार की भोर में करीब चार बजे एक पिकअप सवार चार पशु तस्कर मवेशी लादकर मुहम्मदपुर से फरिहां की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक पिकअप का पीछा करते हुए आगे निकल गए और फरिहां पुलिस बूथ पर मौजूद दो सिपाहियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों सिपाही सहित बाइक सवार सड़क पर आ गए।

शस्त्रधारी सिपाहियों ने पिकअप को हाथ देकर रुकने का इशारा किया तो तस्कर गाड़ी में रखे ईंट पत्थर से सिपाहियों पर पथराव शुरू कर दिया। एकाएक पथराव से सिपाही सहित एक युवक जान बचाकर कहीं छिप गए। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक को दौड़ा लिया। वह बचने के लिए भागा और करीब पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ के सहारे एक व्यक्ति के छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन


तस्करों ने फायर किया लेकिन गोली हवा में चली गई। गोली की आवाज से बाजार में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तस्कर पिकअप में बैठकर सरायमीर की ओर चले गए। बाजार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एसओ जगदीश उपाध्याय को दी। सूचना के करीब छह घंटे बाद सुबह दस बजे के करीब फरिहां बाजार पहुंचे और घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रभारी एसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें