फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर फेंका मिला शव

Mon, 14 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
Hatya
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के तेलिया पुल सेहदा जंगल के पास रविवार की दोपहर हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके आंख, गाल और गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। बलात्कार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

 
आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित कंधरापुर थाना क्षेत्र का तेलिया पुल सेहदा जंगल जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है। घना जंगल झाड़ी होने की वजह से यह क्षेत्र अपराधियों की शरणस्थली भी है। रविवार की दोपहर सड़क से सटे झाड़ी में हत्या कर युवती की लाश फेंकी हुई मिली। शव मिलने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर वहां कंधरापुर थाने की पुलिस पहुंची।

पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 22 वर्ष के आसपास होगी। वह हरे रंग की सलवार और मटमैल छींटदार कुर्ता पहनी है। उसके गला, आंख और गाल पर धारदार हथियार के निशान हैं। ग्रामीणों का अनुमान है कि बदमाश बलात्कार के बाद हत्या कर लाश यहां लाकर फेंक दिए हैं। एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि पहचान न होने की वजह से लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि होगी। बहरहाल कंधरापुर थाने की पुलिस युवती की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें