फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही व्यापारी को लूटा

Mon, 14 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने जेल से छूटते ही व्यापारियों में आतंक फैला दिया है। एक सप्ताह में नगर के एक दर्जन से ज्यादा व्यापारियों से रंगदारी मांगी है। शनिवार को साथियों के साथ मिलकर मीट व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने कुख्यात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव सांवली निवासी अमित उर्फ मुत्तू कसाई कोतवाली का हिस्ट्री शीटर है। अमित पर जनपद सहित आसपास के जिलों में लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी के करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज है। दो साल बाद वह 28 अक्तूबर को जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन


बताया कि जेल से छूटते ही अमित ने नगर के व्यापारियों में आतंक फैला दिया। एक सप्ताह में उसने नगर के एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से रंगदारी मांगी है। शनिवार को नगर के रिसालदारान निवासी मीट व्यापारी आरिफ से गुलावठी रोड पर साथियों के साथ मिलकर डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शानिवार रात अमित को औद्योगिक क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अमित के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोका, चोरी की बाइक, लूट की रकम बरामद की गई है। पुलिस ने लूट के मामले में अमित के साथी मोहसिन को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें