सरायमीर थानांतर्गत रंगडीह गांव के फरहामऊ हरिजन बस्ती में गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरायमीर थानांतर्गत रंगडीह गांव के फरहामऊ हरिजन बस्ती में रविवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घयलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दो को गंभीर हालत में वाराणसी के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने सरकारी सहायता देने की बात कही है।
फरहामऊ हरिजन बस्ती में रविवार रात रामवृक्ष का परिवार घर में सो रहा था। अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोग राममूरत ( 30) पुत्र कोदई, संगीता (28) पत्नी राममूरत, सूरज (17) पुत्र कोदई, सागर (13) पुत्र कोदई, सूरत (24) पुत्र कोदई, निधि (05) पुत्री राममूरत, खुशबू (10) पुत्री राममूरत दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्टीनगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख सभी को हायर सेंटर जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इसमें तीन घायल राममूरत, संगीता, निधि की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। वाराणसी में इलाज के दौरान निधि कह मौत हो गई।