फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को गोली मारी

Wed, 28 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और तोडफ़ोड़ हुई। बाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान को गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान की तहरीर के आधार पर पुलिस आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव है।  गंजोर गांव निवासी पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना (45) का पड़ोसी से विवाद टुन्नू यादव चलता है। मंगलवार की दोपहर इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने टून्नू यादव के मित्र की नई कार तोड़ दी। हालांकि ग्रामीण और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। शाम करीब साढ़े चार बजे श्रीप्रकाश गांव के उत्तर तरफ सिवान में स्थित अपने नलकूप पर गए हुए थे। जहां घात लगाए विपक्षियों ने उसे गोली मार दी। गोली श्रीप्रकाश के दाहिने पैर में लगने से वह घायल हो गया।

  गोली की आवाज सुनकर उनके घर वाले पहुंचे और पहले तो श्रीप्रकाश को सीएचसी मेंहनगर बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव है। घटना के संबंध में श्रीप्रकाश ने तहरीर देकर विपक्ष के टून्नू यादव के अलावा उसके तरफ के विक्की, विक्रांत, राजू, सौरभ, चंदन, सत्येंद्र और सोनू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें