फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, शोर मचाने पर फरार

Wed, 28 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ साहिबाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
इंदिरापुरम के न्यायखंड-3 में एक डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर दो युवक और एक युवती ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रहे थे। युवती डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, हालांकि डॉक्टर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के इकट्ठा हुए तो तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन


इंदिरापुरम निवासी डॉक्टर फिजिशियन हैं। वह नीतिखंड और न्यायखंड में क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह न्याय खंड-2 स्थित क्लीनिक पर थे, तभी एक युवती आई, जिसने खांसी-जुकाम की परेशानी बताकर दवाई लिखवाई। दवा लिखवाने के बाद खुद को बेहद गरीब परिवार से बताया।

युवती ने डॉक्टर से क्लीनिक पर नौकरी देने की मांग की। डॉक्टर ने कहा कि बायोडाटा यहीं छोड़ जाएं, वह बाद में कॉल करेंगे। इस बीच युवती क्लीनिक में ही बने बाथरूम की ओर बढ़ी, तभी दो युवक क्लीनिक में घुस आए और मोबाइल से फोटो खींचने लगे।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने डॉक्टर पर युवती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। युवती भी डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। डॉक्टर को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया और क्लीनिक से बाहर आ गए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए और पुलिस बुलाने लगे।

दोनों युवकों ने खुद को पहले क्राइम ब्रांच और बाद में मीडिया से बताया। साथ ही एक कैमरा भी दिखाया। जैसे ही लोगों ने पुलिस को कॉल किया, युवक और युवती फरार हो गए। इस संबंध में एसएचओ इंदिरापुरम बीआर जैदी ने बताया कि डॉक्टर की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पीसीआर जब तक घटना स्‍थल पर पहुंची तीनों भाग चुके थे। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें