फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पर पैसा मांगने का आरोप, हंगामा

Thu, 03 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में आए दिन कभी इलाज में लापरवाही तो कभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर हंगामा होता रहता है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला अस्पताल पहुंची। महिला के परिवारीजनों ने चिकित्सक पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। काफी देर तक जब कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो सभी शांत हो गए। परिवारीजन महिला को लेकर दूसरे निजी नर्सिंग होम में चले गए।
विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव ने अपनी पत्नी सरिता यादव को प्रसव पीड़ा के कारण गुरुवार की सुबह आठ बजे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर देख उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे सरिता को देख रही चिकित्सक ने जच्चे-बच्चे की जान को खतरा बताते हुए 20 हजार रुपये जमा करने और सिधारी स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचने की बात कही।

इस पर उपेंद्र ने असमर्थता जताते हुए डाक्टर से कहा कि वह पैसे की व्यवस्था नहीं कर सकता क्योंकि वह बहुत गरीब है। तब चिकित्सक ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों से सरिता की देखभाल करने से मना कर दिया। इस पर परिवारीजनों के साथ वहां उपस्थित अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सरिता की खराब हालत को देख उपेंद्र उसे लेकर दूसरे नर्सिंग होम में चला गया और हंगामा शांत हो गया। हंगामे के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, उज्ज्वल पाठक, बलवंत यादव, शीला यादव आदि उपस्थित थे।

अस्पताल में एनेस्थेसिया के डाक्टर नहीं थे। उनकी व्यवस्था करने में थोड़ी विलंब हुई तो लोग हंगामा करने लगे। रही बात पैसे मांगने वाली, यह गलत है। - डा. अमिता अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें