रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब युवक अपने पड़ोसी की सात वर्षीय पुत्री को फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बालिका घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक प्रदीप वहां पहुंचा और उसे बहकाकर अपने साथ घर लेकर चला गया। कमरे में प्रदीप बलात्कार करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर घर वाले पहुंचे तो बालिका रो रही थी और प्रदीप भागने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया।
एसओ रौनापार मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में रखा गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि प्रदीप और बालिका के घर वालों से जमीन विवाद है। इसलिए पुलिस बगैर गहन जांच पड़ताल और तथ्य सबूत जुटाए कोई आगे की कार्रवाई नहीं करेगी।