पूर्व सैन्य अधिकारी कूलभूषण जाधव की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को मार्टीनगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। वकीलों ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
मार्टीनगंज तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ता संघ मार्टीनगंज की बैठक वरिष्ठ सदस्य पारस नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पूर्व सैन्य अधिकारी कुलभूषण जाधव को पहले सुनवाई का अवसर देने, उनकी रिहाई के लिए भारत सरकार सही दिशा में प्रयास करने और संसद में पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ज्ञापन उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वकीलों ने तहसील के बाहर पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। मौके पर अध्यक्ष पारस नाथ सिंह, उमेश कुमार सिंह मौजूद थे। संचालन राम अजोर यादव ने किया।