फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला अधेड़ का शव

Thu, 20 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बा स्थित एक मकान के बंद कमरे में अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक के भाई का कहना है कि मकान की रंजिश में उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

    राजेश शिवहरे(45) पुत्र रामसेवक मूलरूप से नगर के मोहल्ला कटरा खूब चंद्र निवासी था। उसका शव बुधवार सुबह घर में एक कमरे में मिला। राजेश कमरे में अकेला रहता था। उस मकान में दो किरायेदार परिजनों समेत रहते हैं। बुधवार सुबह किरायेदारों नेकमरे से दुर्गंध आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो राजेश बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। उसकी आंखों में खून और पैरो पर फफोले पड़े थे। बुरी तरह दुर्गंध आ ही थी। घटना की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं मृतक का छोटे भाई विशुन हरी पुत्र राम सेवक  दूसरे मोहल्ले में रहता है। उसने बताया कि भाई राजेश को ताऊ राम बाबू ने गोद लिया था। उनके मरने के बाद से ही वह मकान में अकेला रहता था। भाभी कुछ वर्ष पूर्व भाई को छोड़कर चली गई। ताऊ ने मकान की वसीयत कर दी थी। ताऊ के पुत्र राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम बाबू निवासी औरैया ने मकान बेच दिया था। जिसका विवाद कोर्ट में चल रहा है। उसने आशंका जताई कि मकान के विवाद के चलते भाई की रंजिशन हत्या कर दी गई है। रविवार शाम करीब 6 बजे तक राजेश को पड़ोसियों ने मोहल्ले में घूमता देखा है। वह शराब पीने का भी आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें