फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के चक्कर में अंजेश की हत्या

Fri, 12 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेवटा गांव के मोड़ पर बीते दिनों हत्या कर फेंकी मिली युवक की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवक अंजेश का हत्यारोपी युवक की पत्नी से अवैध संबंध था।
विज्ञापन


पता चलने पर वह अपनी पत्नी के जरिए अंजेश को बुलवाया और साथी के सहयोग से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
बताते चले बीते सात फरवरी को जहानागंज थाना क्षेत्र के सेवटा मोड़ पर एक युवक की लाश फेंकी मिली। युवक की हत्या गला रेतकर की गई थी। बाद में युवक की शिनाख्त हुई।

इस दौरान पता चला कि मृत युवक अंजेश तरवां थाने के खजुरा गांव का निवासी था। गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को सर्विलांस से सफलता मिली। थानाध्यक्ष जहानागंज अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान मुखबिर से घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


इस पर हत्या करने के आरोप में रानी की सराय थाने के टेंगरपुर गांव निवासी विनोद यादव, उसकी पत्नी पूजा तथा हत्या करने में मदद करने वाले जहानागंज थाने केे विरमपुर गांव निवासी जगदीश यादव को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है विनोद जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता है।

इस बीच उसकी पत्नी का संबंध अंजेश से हो गया था। जानकारी होने पर विनोद ने पत्नी के जरिए अंजेश को बुलवाया और दोस्त जगदीश यादव के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें