फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन इनामी गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास शनिवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय कुुमार साहनी ने शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों को बताया कि उनके निर्देशन में एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा और क्षेत्राधिकारी सदर डा. केके सरोज के नेतृत्व में गठित टीम कई दिनों से अपराधियों की तलाश में लगी हुई थी। तभी शुक्रवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि तीन अपराधी एक मोटरसाइकिल से असलहों से लैस होकर फूलपुर से तहबरपुर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। तभी बाइक सवार बदमाश आते हुए दिखे।

पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उक्त बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर आजमगढ़ की ओर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने अपनी बाइक निजामाबाद थाना क्षेत्र के वेदपुर आइमा निवासी लखेदू राम के बंद पड़े भठ्ठे की ओर घुमा दी। बाइक भठ्ठे के पास फेंक पुलिस पर फायर करते हुए तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी जबकि एक बदमाश को सही सलामत पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


घायल बदमाशों को पुलिस उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पकड़े गए तीनों बदमाश आफताब पुत्र समसुद्दीन, अरकम पुत्र समशाद और सलमान पुत्र मकसूद सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के निवासी हैं। पुलिसिया कार्रवाई में आफताब को दो गोली और अरकम को एक गोली पैर में लगी है। पुलिस ने आफताब के पास एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किया। अरकम के पास से पुलिस ने एक कट्टा 315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किया।

सलमान के पास से 315 बोर का एक कट्टा, दो जिंदा, दो खोखा कारतूस और तीन हजार नगद रुपये बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की काले रंग की सुपर स्पेलेंडर बाइक बरामद की। पूछताछ में अभियुक्तों ने गंभीरपुर लूट, खुदादादपुर में सीओ नगर को गोली मारने की घटना, बरदह लूट, सरायमीर लूट, निजामाबाद लूट, जहानागंज लूट, तहबरपुर लूट की घटना के साथ ही बरदह में पांच लाख रुपये फिरौती मांगने और फायरिंग करने की घटना को भी स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों बदमाश पांच-पांच हजार रुपये के इनामी हैं। उन्होंने टीम को 12 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें